सर्व यादव समाज का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण – राधा बनकर शामिल हुए बच्चे

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर। सर्व यादव समाज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति बिलासपुर द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौक़े पर विशाल शोभायात्रा नेहरू चौक से निकाली गई और आमसभा लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में हुआ । जिसमें उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना व आरती की कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाज के बच्चों व महिलाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । जिसमें बच्चों द्वारा कृष्ण व राधा बनों प्रतियोगिता, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता एवं महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य किया गया।
कार्यक्रम में समाज के 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया । जिसमें कक्षा 10 वी से दक्ष यादव 95 प्रतिशत, तनिश यादव 96.6 प्रतिशत, जान्हवी यादव 95.8 प्रतिशत, रिंकी यादव 90 प्रतिशत, नीलम यादव 91 प्रतिशत, रूपाली यादव 95.3 प्रतिशत, वंदना यादव 93.4 प्रतिशत, टीना यादव 97 प्रतिशत, डिम्पल यादव 88.3 प्रतिशत, कुमकुम यादव 88.4 प्रतिशत, करन यादव 66.3 प्रतिशत मोनिका यादव 68.3 प्रतिशत, खुशी यादव 92 प्रतिशत, नैनसी यादव 95 प्रतिशत वहीं 12 वीं में पुष्पेन्द्र यादव 94 प्रतिशत, मेघा यादव 90.7 प्रतिशत, भाग्यलक्ष्मी यादव 77.5 प्रतिशत, खुशी यादव 97.5 प्रतिशत, कुनती यादव 96.9 प्रतिशत शारदा यादव 88.2 प्रतिशत शामिल थे।
श्री कृष्ण बनों प्रतियोगिता में प्रथम नमन यादव, द्वितीय मयंक यादव, तृतीय दीक्षा यादव एवं राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्वास्तिका यादव, द्वितीय ऋचा यादव, तृतीय अन्वी यादव, रंगोली प्रतियोगिता, प्रथम अर्पिता यादव, द्वितीय तनु यादव, तृतीय हिमांशी यादव, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम गोपाल यादव, द्वितीय तनुश्री यादव, तृतीय पवन यादव ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम मुरित राम यादव द्वारा लिखित आत्मकथा का विमोचन किया गया। डॉ.कालीचरण यादव संयोजक राव नाच महोत्सव बिलासपुर, मुख्यअतिथि रामशरण यादव महापौर बिलासपुर, विशिष्ठि अतिथि बुधराम यादव, वरिष्ठ साहित्यकार व संरक्षण सर्वयादव समाज डॉ.अरूण कुमार यादव, कार्यपालन अभियांता डॉ.मंतराम यादव, पार्षद विष्णु यादव, सुनीता यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अध्यक्ष मनीराम यादव, महामंत्री रामचंद यादव, दिनेशराम यादव, नंदकुमार यादव, भागीरथी यादव, श्रीराम यादव, गीता यादव, आयुष यादव, छोटू यादव, प्रकाश यादव, प्रियंका यादव, संतोष यादव, किशोर यादव, शिवचरण यादव, अभिमन्यू यादव, विक्की यादव, संदीप यादव, दीपक यादव, अजय यादव, वासुदेव यादव, भागवत यादव, महेतरू यादव, सहेतरू यादव, गीता यादव, सरिता यादव, ममता यादव, हर्षलता यादव, दुर्गा यादव, संगीता यादव, सरोज यादव, प्रीति यादव, श्रद्धा यादव, अंजू यादव, ममता यादव, प्रियंका यादव, कस्तुरी यादव, कल्पना यादव, भगवती यादव, आशा यादव, प्रियंका यादव, किरण यादव, विश्वनाथ यादव, ललित यादव, दीपक यादव, दिनेश यादव, भागवत यादव, शिवचरण यादव, शंभू यादव, सन्नी यादव, विशाल यादव, अंकित यादव, हिमांशु यादव यादव सहित यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लालजी यादव व आभार रामचंद यादव ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close