युवा मोर्चा नेताओं ने कहा..चरम पर पहुंची कांग्रेस की गुटबाजी.विधायक की नौटंकी से जनता परेशान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता युवा मोर्चा नेताओं ने विधायक पर नौटंकीबाजी और कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगाया है। योवा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि कांग्रेस की गुटबाजी से शहर रका विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। विधायक की हंगामाई शैली से शहरवासी मायूस और परेशान हैं।
 
              भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी उपाध्यक्ष रोशन सिंह, कोषाध्यक्ष इंशु गुप्ता, शहर के विभिन्न मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, मोनु रजक, आशीष तिवारी, नितिन छाबडा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।
 
          मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के चलते शहर की जनता तंग आ चुकी है। हर तरफ माफिया राज और अराजकता का बोलबाला है। जनता ने विकास की उम्मीदों पर विधायक को चुनाव किया। लेकिन विधायक जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। नौटंकी की कार्यशैली से अवांछित तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है।
 
               भाजपा युवा नेताओं के अनुसार ढाई सालों में शहर में ऐसा कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसे बिलासपुर के लोग उपलब्धि के रूप में गिने। कानून और नियमों को अपनी जेब में रखकर घूमने वाले विधायक को सुर्खियों में बने रहने से फुरसत नहीं है। पिछले ढाई सालों में केवल हंगामा खड़ा किया है।  आये दिन सिर फुटव्वल देखने को मिल रहा है। शहर की जनता इन हरकतों से परेशान हो गयी है। 
 
              युवा मोर्चा नेताओं ने बताया कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष याताया पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। तात्कालीन समय विधायक ने कुछ नहीं कहा। और जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो विधायक सुर्खियां बटोरने पुलिस से उलझ गए। थाना में जमकर हंगामा किया। दरअसल विधायक ने यह सब सुर्खियां बटोरने के लिए किया। 
 
                    भाजपा नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद बिलासपुर की जनता ने शिव दुलारे मिश्रा,रामाचरण राय, श्रीधर मिश्रा , बीआर यादव,मूलचंद खंडेलवाल और अमर अग्रवाल के कार्यकाल को देखा।, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने लोक गरिमाओ के खिलाफ और विधायी परंपराओं के विपरीत आचरण  नही किया। लेकिन वर्तमान विधायक नौटंकी कर सहानुभूति पाने सारी सीमाओं को पार कर दिया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close