मदहोशी के हालत में मिली युवती..जिला अस्पताल में भर्ती…नशे में कर रही रायपुर और रूपयों की बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

JILA ASPTALबिलासपुर— सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक युवती बिरकोना रोड स्थित संजोग वाटिका के पास मदहोशी के हालत में मिली है। युवती रायपुर की रहने वाली है। यहां कैसे और क्यों आई…उसके साथ क्या हुआ। फिलहाल सब बताने की स्थिति में वह नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सरकंडा पुलिस को मामले की जानकारी देर शाम स्थानीय लोगों से मिली। लोगों ने बताया कि एक युवती मदहोशी की हालत में संजोग वाटिका के पास लेटी हुई है। रह-रहकर चिल्ला रही है। लोगों की भीड़ भी इकठ्ठी हो चुकी है। खबर मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

                              फिलहाल मामले में जानकारी पूरी नहीं होने से पुलिस भी बताने की स्थिति में नहीं है कि युवती का नाम क्या है। बावजूद इसके पुलिस का कहना है कि युवती रह-रहकर नशे में बड़बड़ा रही है। बड़बड़ाने के दौरान वह बार बार रायपुर का जिक्र कर रही है। लगता है कि वह रायपुर की रहने वाली है। लेकिन यहां तक वह कैसे आयी इसकी जानकारी नशे से बाहर आने के बाद ही होगी। युवती रूपयों के लेन देन को लेकर भी बड़बड़ा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि युवती के साथ लूटपाट हुई है।

                     फिलहाल सभी सवालों का जबाव नशा उतरने और पूछताछ के बाद मिल जाएगा। सरकंडा पुलिस के अनुसार उसने क्या खाया या पिया जिसके कारण जिसके चलते वह भयंकर नशे में है..पता लगाया जा रहा है..स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती सामान्य स्तिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
close