सूने मकान को बनाया निशाना..महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार..दोनो ने कबूल किया अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सुने मकान में चोरी करने और चोरी के सामान को छिपाकर रखने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सभी सामान को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमित कुमार बघेल और सुनीता निषाद है। दोनो चिंगराजपारा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 380,457,411 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय के हवाले भी किया गया है। 
                तोरवा थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि जनार्दन राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सूने घर पर अज्ञात चोर ने धावा बोल चोरी को अंजा्म दिया है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया।मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। 
            विवेचना दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि अमित बघेल नाम का व्यक्ति ने लाल खदान में रहता है। जानकारी मिलते ही संदेही को धर दबोचा गया। संदेही ने चोरी का जुर्म कबूल किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चोरी के सोने के गहने को सुनीता निषाद को दिया है। 
      सुनीता निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ को अंजाम दिया गया। सुनीता ने बताया कि चोरी का समान को घर में छिपाकर रखी। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी की पायल समेत  सोने की अंगुठी, कान का टाप्स, सोने की नथनी, तीन मोबाइल, 10 साडी और नकद बरामद किया है। 
TAGGED:
close