बजट में बिलासपुर को सौगात…अरपा पर बनेगा नया पुल..विधायक ने जताया सीएम का आभार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक दिल पहले प्रदेश के मुखिया और वित्त मंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया । पक्ष ने बजट को क्रांतिकारी और भविष्य निर्माण का बताया । विपक्ष ने बजट को अदूरदर्शी और ढोंग करार दिया है। 
 
       बजट में प्रदेश की न्यायधानी को अरपा नदी पर मुख्यमंत्री ने नया पुल बनाए जाने का एलान किया है। जानकारी देते चले कि बताते चले कि दो महीना पहले नगर विधायक शैलेश पांडे ने शहर के बीच अरपा स्थित संभावित स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारी भी मौजूद थे। बताया गया कि अरपा बैराज निर्माण पुूरा होने पर शहर पर बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर एक ब्रिज की बहुत ही जरूरत है।
 
              निरीक्षण के बाद जनता की हित में नगर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नए ब्रिज को लेकर बातों को रखा। मुख्यमंत्री ने ब्रिज की जरूरत को देखकर बिलासपुर शहर स्थित अरपा पर एक नए ब्रिज बनाए जाने को बजट में हरी झण्डी दिखाया है।
 
             मुख्यमंत्री के एलान के बाद नगर विधायक शैलेष  पांडे ने खुशी जाहिर की है। नगर विधायक ने बताया कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लिया ।दो महीने पहले बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ अरपा तट पर संभावित स्थलों का निरीक्षण किया था । मुख्यमंत्री ने तात्कालिक रूप से जनहित में एक ब्रिज के लिए हरी झंडी दिखा दिया है। जल्द ही स्थान का चयन कर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा 
[
close