हमार छ्त्तीसगढ़

Bilaspur में दिल दहला देने वाला मामला, Railway ट्रैक के किनारे मिली आग से झुलसी महिला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bilaspur में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है यहां रेलवे की पटरियों के पास एक महिला बुरी तरह झुलसी हुई मिली है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ आगजनी की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने जब महिला की कराहती हुई आवाज सुनी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पूरा मामला सिविल लाइन थाने का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने कि महावीर नगर बाईपास मंगला से किसी कॉलर ने 112 को सूचना दी थी। सूचना के अनुसार महिला जली हुई अवस्था में पड़ी है। वह दर्द से कराह रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद 108 और 112 के स्टाफ ने महिला को जली हुई अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस कोशिश कर रही है कि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो जाए। पुलिस यह भी पता कर रही है कि यह घटना के पीछे क्या कारण था और किसने इस घटना को अंजाम दिया है?

घटना दिल दहलाने वाली है, सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब उन्होंने महिला से बात करने की भी कोशिश की। लेकिन महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। बताया जा रहा है पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला छत्तीसगढ़ी भाषा में आवाज निकाल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला 50 फ़ीसदी से ज्यादा झुलसी हुई है।

पुलिस लगातार महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है इसलिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ भी कर रही है मिली जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 से 37 साल की बताई जा रही है वही महिला दाएं हाथ में सोने की दो अंगूठी और दोनों हाथों में लाल और पीले रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। पैर की एक उंगली में महिला ने बिछिया पहनी हुई है। वहीं कानों में सोने के टॉप्स भी हैं। इस जानकारी को लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker