कोडिन के साथ नाबालिग गिरफ्तार..सट्टा के साथ पकड़ाया सटोरिया.. न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

 बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिफरा बस स्टैण्ड से नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास कोडिनयुक्त सिरप और नगदी बरामद किया है। पुलिस ने सटोरिया को भी सट्टा पट्टी के साथ धर दबोचा है।                          

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तिफरा बस स्टैण्ड से कोडिनयुक्त सिरप के साथ नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 नग प्रतिबंधित सिरप के अलावा नगद बरामद किया गया है। आरोपी को किशोर न्यायालय के सामने पेश किया गया।

                                एक अन्य कार्रवआई में सिरगिट्टी पुलिस ने सब्जी बाजार चौक स्थित मधु स्वीट्स के सामने रामलाल साहू को सट्टापट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 4300 रूपए जब्त किया। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।          

                                  

                   

close