हत्या में शामिल हुए कुल 4 आरोपी..2 गिरफ्तार,2 फरार.पुलिस का दावा..जल्द गिरफ्त में होगे आरोपी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर– सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडी कन्हार निवासी दिनेश धीवर को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया है। जबकि हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
 
               जमीन विवाद को लेकर सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी दिनेश कुमार धीवर पिता घनाराम धीवर की गांव के कन्हार खार खेत में लाश मिली ।सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या की वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि दो आरोपी फरार है।
 
                    पुलिस के अनुसार मृतक दिनेश धीवर की हत्या को पड़ोसी अश्वनी कुमार धीवर अपने तीन अन्य साथियों.. ओम प्रकाश यादव निवासी मस्जिद पारा पोंडी,कलाम पिता राजू खान,रसूल पिता राजू खान निवासी खैरवारपारा के साथ मिलकर अंजाम दिया है। चारो आरोपियों ने दिनेश धीवर को घेरकर शनिवार देर शाम हँसिया से गर्दन काटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर मारा है।
 
               पुलिस खुलासे के अनुसार मृतक दिनेश धीवर अपने खेत मे घांस काटने गया था। घटना की जानकारी फोन पर मिलने के बाद सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने दलबल के साथ घटना स्थल जाकर हत्या से जुड़े मामलों की बारीकी से जांच किया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, के मार्गदर्शन में मामले की बारीकी से छानबीन किया गया। मृतक दिनेश का पूर्व से घर बाड़ी और जमीन को लेकर पड़ोसी लक्ष्मीकांत धीवर के साथ वाद विवाद चल रहा था।
 
             विवाद की जानकारी के बाद लक्ष्मीकांत धीवर के छोटे पुत्र अश्विनी कुमार धीवर को  पूछताछ के लिए थाना लाया लाया गया। अश्वनी ने पहले तो हत्या में शामिल होने इंकार किया। पूछताछ करने पर कलाम खान के साथ मिलकर हत्या करना बताया। काफी दबाव के बाद अश्विनी टूट गया और साथी ओमप्रकाश यादव, रसूल और कलाम के साथ कुल 4 लोग मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। 
 
           पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया।  हत्या में शामिल आरोपियों की जानकारी के बाद पुलिस ने 4  में से 2 को धर दबोचा। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मृतक के भाई महेश राम धीवर की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 302 ,201 ,34  के तहत सोमवार शाम को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
 
                पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को धर दबोचा जाएगा। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सोरी , उप निरीक्षक राकेश पटेल , सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक साल , सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार साहू , प्रधान आरक्षक महादेव खुटे , प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा, आरक्षक ज्ञानेश्वर यादव आरक्षक गजेंद्र राजपूत आरक्षक इमरान खान एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।
 
कलाम और रसूल गिरफ्त से दूर
 
           हत्या की घटना में शामिल मुख्य आरोपी अश्विनी धीवर और ओमप्रकाश को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कलाम और रसूल दोनों भाई अब तक फरार है । पुलिस हर तरफ तलाश कर रही है। 
 
पुलिस की गाड़ी देखा बाइक छोड़कर भागा
 
पुलिस को आरोपी कलाम के मोबाइल का लोकेशन उसके रिश्तेदार के घर ग्राम निपानिया बता रहा था। कुछ देर बाद उच्चभट्ठी बताने लगा। लोकेशन के आधार पर पुलिस लोकेशन स्थल पहुची। मौके पर कलाम नहर में नहा रहा था। पुलिस की गाड़ी देखकर कलाम बाइक को छोड़कर भागा। पुलिस ने मोटरसाइकल को जब्त कर लिया है।
 
तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया
 
मृतक दिनेश की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी पढ़ रहे हैं। दिनेश की हत्या के बाद तीनो बच्चो के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पत्नी और बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close