शोले स्टाइल में आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा युवक ..मौके पर पहुंची पुलिस.बेहोशी में नीचे उतारा गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–कोटा पुलिस ने शोले फिल्म के हीरो धर्मेन्द्र स्टाइल में पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को बचा लिया है। युवक नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारने के बाद तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया है।
 
                  कोटा पुलिस को 3 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे डायल 112 से जानकारी मिली कि बिल्लीबन्द में एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। युवक काफी नशे की हालत में है। और बराबर लड़खड़ा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
 
          लोगों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि पेड़ पर चढ़े युवक का नाम वीरेन्द्र भानु पिता राम सिंह है। युवक की उम्र 27 साल है। युवक परिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ गया। काफी नशे की हालत में है। पेड की ऊंचाई करीब 30 फिट से अधिक है।
 
                      कडी मशक्कत पुलिस टीम ने युवक को पेड़ से बेहोशी की हालत में नीचे उतारा गया। युवक को तत्‍काल उपचार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोटा में भर्ती कराया गया।
 
                                     इस दौरान पुलिस टीम सदस्य भुवनेश्‍वर मरावी, दीप सिंह, अनिल पंकज ने विशेष सरायनीय कार्य किया।
close