सिटी बस की चपेट में आने से युवक की मौत..शैफर्ड स्कूल के सामने हुआ हादसा..बाइक चलाते समय हुआ हादसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शाम करीब साढ़े बजे के आसपास सिटी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है। युवक की उम्र करीब तीस साल के आसपास है। बेमेतरा का रहने वाला है। घटना के बाद युवक को आनन फानन में बस की पहिया के नीचे से निकाला गया।  लोगों के प्रयास से एम्बुलेन्स को बुलाकर सिम्स में दाखिल कराय गया। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
 
          शाम करीब साढ़े बसे के आस पास सकरी की तरफ से बिलासपुर आ रही सिटी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि युवक बेमेतरा का रहने वाला है। छानबीन की दौरान जानकारी मिली कि युवक का नाम प्रकाश दास मालिकपुरी है।
 
                  स्थानीय लोगों ने बताया कि शेफर्ड स्कूल मुंगेली नाका के पास तेज रफ्तार से पीछे से आ रहा युवक साइड लेकर आगे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोटरसायकल से युवक नियंत्रण हट गया। रेत रफ्तार बाइक के फिसलने से युवक सीधे पिछले पहिया  की चपेट मे आ गया। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।
 
                        युवक पहिया की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने तक पहुंची। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायल को  एम्बुलेन्स से सिम्स में दाखिल कराया। जांच पड़ताल के दौरान डाक्टरो ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।
TAGGED:
close