सामुहिक मारपीट के दौरान युवक की मौत..एक नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार…सिगरेट का धुंआ उड़ाने को लेकर हुआ विवाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— बिल्हा पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कुल 6 आरोपियों में एक नाबालिग  को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा – 294, 506, 323, 147, 148, 149, 302 के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। सभी आरोपी मोहतरा के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम 
1)  मंगेश क्षत्रिय (बरगाह) पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 24 साल 
2) मनहरण यादव पिता स्व लच्छीराम यादव उम्र 24 साल  
3)रोशन कुमार बरगाह पिता रामअवतार बरगाह उम्र 23 साल 
4) राहूल निषाद पिता बीरबल निषाद उम्र 21 साल 
5) प्रमोद कुमार ध्रुव पिता ज्ञान सिंह ध्रवु उम्र 21 साल 
6) विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 साल सभी साकिनान ग्राम मोहतरा थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
सामुहिक मारपीट और मौत
बिल्हा पुलिस के अनुसार अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव रिपोर्ट दर्ज कराया । देवधर ने बताया कि 6 जनवरी 2023 को अपने गांव के साथियो के साथ माघ पुन्नी का मेला देखने ग्राम रामपुर चौकी करही थाना बलौदा बाजार गए थे। करीब शाम 6. बजे मेला में सिगरेट का धुआ उडाने के नाम से मोहतरा निवासी मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा और अन्य लोग गांव अमलडीहा के सोनू शर्मा, नारायण यादव और राकेश ध्रुव के साथ मारपीट किया। 
मंगेश क्षत्री , मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा और उसके अन्य साथी उत्तेजित होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया।  ग्राम अमलडीहा में राकेश ध्रुव के उपर हाथ मुक्का, पत्थर और ईट से ताबडतोड वार किया।  लडाई झगडा छुडाने गया तो मेरे साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया।
मारपीट से राकेश ध्रुव लहु लूहान होकर घटना स्थल पर गिर गया। ईलाज के लिए न्युरो साह अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।  देवधर की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मा्मले को विवेचना में लिया गया। बिल्हा थानेदा्र ने बताया कि बाद में राकेश ध्रुव की  ईलाज दौरान डी.के.एस अस्पताल रायपुर में  26 फरवरी को मौत हो गयी। प्रकरण में धारा 302 धारा को  भी जोड़ा गया।
मामले में पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी की गयी। एक नाबालिग समेत सभी 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close