Aaj Ka Rashifal- मीन राशि के जातक आज महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय करते समय दूसरों के दबाव में न आएं, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Shri Mi
5 Min Read

Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 30 December 2022 : आज 30 दिसंबर 2022 को अष्‍टमी तिथि है। वहीं आज उत्‍तराभाद्रपद नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज गृह निर्माण की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुक़सान होने की संभावना है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने की है संभावना। वैवाहिक जीवन में निखार आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। नौकरी में लाभ की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : मकान खरीदने की योजना बनेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, पर अति उत्साह से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आईटी व मीडिया जॉब वालों के लिए समय शुभ हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए शुभ समय है। जॉब में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट व्यवसाय में लाभ होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब में सफल रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। अगर आप काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

TAGGED: ,
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close