
बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा में शामिल पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री नागेश बंछोर, बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ,लोकसभा सचिव ईश्वर सिंह चंदेल , श्रमिक कल्याण प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत राय और बिल्हा विधानसभा के पर्यवेक्षक अरविन्द पांडे आम जनता से रूबरू हुए।
संकल्प यात्रा दौरान आप नेताओ ने बिल्हा विधानसभा के बन्नाक चौक सिरगिट्टी, राम मंदिर चकरभाठा, पीपल चौक बिल्हा, बाजार चौक दगोरी, बस स्टैंड चौक सरगांव , रोह्राकला मोड,पथरिया रोड में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। अच्छी खासी संख्या में लोगों ने आप नेताओं के भाषण का आनंद लिया। इस दौरान जनसामान्य ने अपनी परेशानियों को भी रखा।
नुक्कड़ सभा में बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह समेत सभी नेताओं ने आम जनता को पार्टी विचारधारा की जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है।

प्रदेश संगठन मंत्री नागेश बंछोर जी ने बताया की मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। नेता मंत्री सांठ-गांठ कर सरकारी योजनाओ के पैसो को तिजोरी भर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बोदरी नगर पंचायत है। नगर पंचायत में कुल 8 पार्षद है। इनमें 6 भाजपा और एक कांग्रेस का पार्षद है। निर्दलीय समेत सभी पार्षदों ने एक साथ अपना स्तीफा कलेक्टर दिया था। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि बोदरी में अधिकारी और अध्यक्ष मिलकर सरकारी पैसों का बंदरबांट कर रहे हैं। इसलिए वे लोग भ्रष्टाचार से तंग आकर पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
बंछोर ने बताया कि बोदरी नगरपंचायत की हालात देखने के बाद प्रदेश में भ्रष्टाचार के लेबल को समझा जा सकता है। सुब्रत राय ने बताया कि बिल्हा में दसियों राइस मिल और 2-2 इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद स्थानीय श्रमिकों आज भी रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 14 साल के भ्रष्ट राज को जनता उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है। आने वाले चुनाव में देश को प्रदेश में भाजपा के तिलस्म को विखरते हुए देंखने का अवसर मिलेगा।
Join WhatsApp Group Join Now