संकल्प यात्रा में आप कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत…अरपा जल का किया छिड़काव..कहा बदलेंगे छत्तीसगढ़

IMG20171101132353बिIMG20171101132457लासपुर—आम आदमी पार्टी ने संकल्प यात्रा का आज मंगला चौक से आगाज किया। बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की संकल्प यात्रा दूसरे दिन यानी 2 नवम्बर को भी होगी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भाषणवाजी के साथ आप नेता जनता से छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करेंगे। संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले आप नेताओं ने अरपा तट जाकर जल लिया। यात्रा के पहले अपने भाषण में आप नेताओं ने कहा कि अरपा माता के जल को विधासभा ही नहीं बल्कि लोकसभा के कोने कोने में छिड़काव करेंगे। संकल्प रैली मंगला चौक से बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में निकली। इस दौरान आप के बड़े नेता भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Group Join Now

                       आज मंगल चौक से करी दो घंटे देरी से आप पार्टी की मोटरसायकल रैली बिलासपुर विधानसभा भ्रमण के लिए निकली। रैली में आम आदमी के बड़े नेता प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर संकेत ठाकुर, केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, लोकसभा सचिव ईश्वर सिंह चन्देल, लोकसभा कोष प्रभारी अरविन्द पाण्डेय के अलावा बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। रैली का मार्गदर्शन सरदार जसबीर सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें -  रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, सस्ते होंगे होम, ऑटो और पर्सनल लोन

             आप की मोटरसायकल रैली में करीब पांच सौ से अधिक लोग शामिल हुए। रैली के दौरान आप नेताओं ने प्रदेश सरकार और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबादी की। छत्तीसगढ़ बदलवों का नारा लगाया। सरकार बनने पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा भी किया। आप के वरिष्ठ नेताओं ने खुले रथ पर बिलासपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी किसान और सामान्य लोगों के घर से एक लड़के को नौकरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  भारी मात्रा में एमपी की अंग्रेजी शराब बरामद.. पुलिस और आबकारी की सयुंक्त कार्रवाई..गाड़ी जब्त..खरीदार समेत 3 आरोप न्यायालय को सुपुर्द

                              खुले रथ से आप नेताओं ने बताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से थक गयी है। तीसरा विकल्प नहीं होने के कारण दोनों पार्टियां शोषण कर प्रदेश को खोखला बना दिया है। लेकिन अब 2018 में जनता की सरकार आम आदमी पार्टी बनाएगी। आप सरकार के काल में ना केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जाएगा। बल्कि किसान मजदूरों की आवाज को प्राथमिकता से सुना जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कम्बिंग गश्त में कई लोगों पर कार्रवाई..देर रात्रि तक चला अभियान..चेकिंग के दौरान पाए गए आपत्तिजनक सामान

                  आप नेताओं ने रैली निकालने के साथ जगह जगह चौक चौराहों पर आम सभा को भी संबोधित किया। संकेत ठाकुर,जसबीर सिंह,ईश्वर चन्देल ने कहा कि आप महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य महकमे में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध है। आदिवासी और दलितों के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। जमीन घोटाला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

                   मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने एक नवम्बर से 20 नवम्बर तक छत्तीसगढ़ बदलवों संकल्प यात्रा का एलान किया है। यात्रा एक साथ प्रदेश में चलेगी। इसी क्रम में आज बिलासपुर लोकसभा में संकल्प यात्रा का आगाज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...