videoः हड़ताली कर्मचारियों को आप का समर्थन..प्रबंधन पर लगाया मनमर्जी का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सिम्स पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि सिम्स प्रबंधन की तानाशाही के चलते आम मरीजों का ईलाज मुश्किल हो गया है। डॉक्टर नदारद रहते हैं। कर्मचारी हड़ताल पर है। चन्द कमीशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों को रिफर किया जाता है। इस प्रकार की लापरवाही को हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी सिम्स प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  दोपहर को आम आदमी पार्टी ने आप नेता दिलीप अग्रवाल की अगुवाई में सिम्स के डीन चैम्बर के सामने प्रदर्शन किया। आप नेता दिलीप ने बताया कि सिम्स बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। लेकिन इन दिनों सिम्स अस्पताल रैफरल सेन्टर से ज्यादा कुछ नहीं है। कमीशन के चक्कर में गरीब मरीजों को नीजि अस्पतालों के हवाले कर दिया जाता है।

                          आप नेता ने बताया कि हम दोपहर में डीन से मुलाकात के साथ समस्याओं को सामने रखने आए। लेकिन मौके पर ना तो डीन ही मिली और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी ही मिला। सारे जिम्मेदार लोग अपने कार्यालय से नदारद मिले हैं।

            दिलीप ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सिम्स कर्मचारी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। डीन की तानाशाही से मरीज ही नहीं बल्कि कर्मचारी भी परेशान हैं। हडताल पर गए कर्मचारियों की मांग है कि नियुक्ति के सात साल होने के बाद भी उन्हें शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यदि उनकी नियुक्ति गलत है तो डीन सभी को बर्खास्त करें।

close