फिर सुर्खियों में आशीर्वाद वैली..बहन की शिकायत पर नीयतखोर भाई गिरफ्तार.तोरवा का मंजनू भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-भाई की बेटी पर गलत नीयत रखने और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद वैली की है। लड़की की मां की लिखित शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसी तरह तोरवा पुलिस ने भी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को धर दबोचा है। दोनों ही आरोपियों को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
 
 
नाबालिग लड़की को ले गया पंजाब..छेड़छाड़ का आरोप
 
मार्केटिंग के नाम से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर पंजाब लेकर जाने और छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला तोरवा क्षेत्र का है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।शिकायत के बाद तोरवा पुलिस फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर रही थी। विवेचना के दौरान संभावित ठिकानों पर धावा बोल पुलिस ने टीम ने 24 घंटे में आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट के हवाले किया गया है। आरोपी का नाम लिमतरा मस्तूरी निवासी संजीव राठौर है।
 
बहन की बेटी पर बदनीयत
         
              चकरभाठा पुलिस के अनुसार आशीर्वाद वैली निवासी परमजीत कौर ने बताया कि अपने भाई सतविंदर सिंह मां इकबाल और नाबालिक बेटी के साथ पिछले एक साल से  किराये के मकान मे रहती है। उसकी बेटी को भाई सतविंदर सिंह मानसिक शारीरिक रुप से प्रताडित कर रहा है।  होली के समय से सतविंदर सिंह नाबालिक बेटी को गलत नीयत से छुता है। बेटी ने सतविन्दर को कई बार डांटा लेकिन उसकी आदत मे सुधार नही हुआ। सतविंदर सिंह ने नाबालिक बेटी के साथ शिकायत करने पर मारपीट भी करता है। दरअसल सतविन्दर बेटी पर गलत नीयत रखता है।
 
                                मामले को विवेचना में लेकर आरोपी सतविंदर सिंह को धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
 
close