अपहरण,दुष्कर्म का आरोपी सपड़ाया..पीड़िता को छोड़कर लगाया भागने का फिराक..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बिल्हा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीडिता के साथ अनाचार भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपहृत बालिका को गांव में छोडकर भागने के फिराक में था। इसी बीच घेराबन्दी कर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम दगौरी का रहने वाला छबिलाल आडिल है। 
 
            प्रार्थिया नेे थाना बिल्हा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रैल 2021 को नाबालिक लडकी को अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण किया है। शिकायत को गंभीरता से लेने के साथ ही आरोपी को पकड़ने पुलिस ने मुखबीर और पुलिस टीम को दौड़ाया।
 
          विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को आरोपी के घर ग्राम दगौरी में होने की जानकारी मिली। जानकारी के बाद बिल्हा पुलिस टीम आरोपी को बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर  हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पीडिता ने महिला पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले आरोपी छबिलाल आडिल ने बहला फुसलाकर  अपहरण किया। ट्रेन में बैठा कर रायपुर में ले गया।
 
        इस दौरान छबिलाल ने डरा धमका कर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया। तबीयत खराब होने पर आरोपी ने गाँव पहुंचाया। और भागने के फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया।
 
            आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close