अभियान निजात..घेराबन्दी के साथ पकड़ाए तीन आरोपी..भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई बरामद..कराया गया जेल दाखिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस टीम ने निजात अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई कर दो अलग अलग मामलें में भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 21,22 के तहत न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया है। थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 49 नग प्रतिबन्धित सिरप जब्त हुआ है।
नाम आरोपी:- 1. जयराम भौंसले उर्फ मिहिर पिता स्व. राजेश भौंसले उम्र 22 साल साकिन राजकिशोर नगर तुलसी आवास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 2. प्रमोद सारथी पिता स्व. लालजी सारथी उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 16 पैठू पारा मस्तूरी बिलासपुर छ.ग.
प्रतिबंधित सिरप के साथ पकड़ाए दो आरोपी
सरकंडा पुलिस ने थानेदार फैजुल शाह होदा की अगुवाई में आपरेशन निजात अभियान अभियान चलाया गया। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि राजकिशोर नगर स्थित मुक्तिधाम के पास मिहिर उर्फ जयराम भौसले नामक व्यक्ति एक साथी के साथ अवैध रूप से कफ सिरफ बेच रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियो के कब्जे से 25 नग अवैध कफ सिरफ और 2380 रूपए बरामद किया गया। 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया। पकड़े दोनो आरोपियों का नाम जयराम भोंसले और प्रमोद सारथी है। पूछताछ के दौरान जयराम भोंसले ने राजकिशोर नगर और प्रमोद सारथी ने मस्तूरी पैठूपारा का रहने वाला बताया।
छठघाट से तीसरा आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई के दौरान सरकन्डा पुलिस टीम ने निजात अभियान के दौरान कार्रवाई कर राजकिशोर नगर छठघाट से घेराबन्दी कर आरोपी  रूपेश निडजक के पास से 24 नग अवैध कफ सिरफ बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मस्तूरी का रहने वाला बताया। आरोपी को 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया। 
close