करीब एक दर्जन जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए..सभी के खिलाफ अपराध दर्ज..संयुक्त पुलिस को मिली सफलता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक दर्जन जुआरियों को धर दबोचा है।जुआरियों के पास से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी जुआरी थाना क्षेत्र के अचानकपुर मंदिरहा तालाब किनारे दांव लगा रहे थे। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में जुआरियों ने बचने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस टीम ने सभी को रंगे हाथ धर दबोचा।
 
                  चकरभाठा पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग अचानकपुर मंदिरहा तालाब के पास मे जुआ खेल रहे है। जानकारी को थानेदार ने आलाधिकारियों को साझा किया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर धावा बोला। रेड कार्यवाही में  पुलिस टीम ने करीब एक दर्जन जुआरियों को धर दबोचा है। जुआरियों के पास से पुलिस टीम ने नगद समेत 52 पत्ती और मोबाइल बरामद किया है।
 
             पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध कायम किया है। जुआरियों का नाम फिरतु राम बनवारे,दिनेश धुरी, बुधराम प्रजापति, बंसत धुरी,अशोक सोनी,गणेश निषाद, सुशील यादव,आंनद साहू, संजू यादव, मुस्तजा मोहम्मद, नारायण यादव है। पकड़े गए सभी जुआरी चकरभाठा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं।
close