पत्नी हत्या का फरार आरोपी पकड़ाया..हथौड़ा मारकर दिया मौत…करता था चरित्र पर शक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पीएम रिपोर्ट और पंचनामा कार्रवाई के बाद फरार आरोपी पति को  हत्या के जुर्म में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। 
 
                    सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुजाता खांडे ने थाना उपस्थित होकर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर जीजा फरार हो गया है। सुजाता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन अपने पति के साथ मंजवापारा में किराए के मकान में रहती है। फैमिली वाट्स ग्रुप में मैसेज आया कि मम्मी की डेथ हो गयी है । मैसेज देखने के बाद तत्काल मजवापारा सुनील राय के घर पहुंची। मंजवापारा पहुंचने के बाद विनय कुमार राय के साथ घर अन्दर जाकर देखी  कि बहन हर कुमारी भार्गव की खून से लथपथ लाश किचन में है।
 
         घटना की जानकारी के बाद पुलिस तत्काल मृतक के घर पहुंची। किचन रूम में हर कुमारी भार्गव की लाश को बरामद किया। लाश के पास हथोड़ा को जब्त किया। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
                पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान प्रार्थी सुजाता खाण्डे और अन्य लोगों ने बताया कि हरकुमारी भार्गव की हत्या के समय मृतका का बेटा अनीष भार्गव, मनीष भार्गव घर में ही थे। इसके अलावा घटना को प्रार्थी का भाई विनय कुमार राय और रमेश ने भी देखा। प्रार्थी सुजाता ने पुलिस को जानकारी दी कि जीजा अक्षय राम भार्गव बहन मृतिका हर कुमारी के चरित्र  पर शक करता था। जिसके चलते दोनों में आए दिन लड़ाई झगड़ा होती थी। 
 
                           पुलिस ने खोजबीन के बाद फरार आरोपी पति को अक्षय राम भार्गव पिता पुनऊ राम को धर दबोचा है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या का अपराध कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close