मर्डर के बाद फरार आरोपी महिला गिरफ्तार..पांच लोगों ने दिया था अंजाम..सभी को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने मर्डर के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए फरार महिला आरोपी पर 70 साल के बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के अलावा हत्या का आरोप है।
 
                   सरकन्डा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि 8 अगस्त को थाना सरकंडा पहुंचकर आवेदक शालू देवांगन निवासी ख़मतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पार्थी ने बताया कि कुछ लोग मिलकर बुजुर्ग के साथ मारपीट किया है। जिसके चलते बुजुर्ग तुलसी देवांगन पिता बुधराम देवांगन उम्र 70 साल  की हालत काफी गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां घायल की मौत हो गयी।
 
             मारपीट की शिकायत के बाद बताए गए लोगों के खिलाफ तत्काल आईपीसी की धारा 294,506,323,147,302 हिता के तहत अपराध दर्ज किया गया। कुछ घंटों के अन्दर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। मारपीट में शामिल फरार महिला आरोपी  उषा गुप्ता पति अजय गुप्ता को पुलिस लगातार तलाश रही थी। 
 
             मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने फरारी काट रही उषा गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
TAGGED: , , ,
close