नाबालिग से सम्बन्ध बनाकर हुआ फरार..आरोपी गिरफ्तार..घेराबन्दी से पकड़ाया..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर– शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राधाकृष्ण मंदिर तोरवा थाना क्षेत्र निवासी विशाल रजक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  363, 366, 376 और 6 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
               थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि राधाकृष्ण मंदिर तोरवा थाना क्षेत्र निवासी  विशाल रजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाया। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया।
            नाबालिग की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की गयी। घटना के बाद फरार आरोपी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया है।
             गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय के हवाले किया गया है।
TAGGED: ,
close