ACCU, तोरवा पुलिस की कार्रवाई..4 जुआरी 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार..मारपीट के 5 आरोपी भी पकड़ाए..3 फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— एसीसीयू और तोरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 जुआरियों के अलावा दो मोबाइल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने भी दो पक्षोंके बीच जानलेवा हमला के आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 
 
पकड़ में आए दो मोबाइल चोर
 
            एसीसीयू और तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मोबाइल चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक में पकड़े गए। आरोपियों से कीमती 8 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम लक्ष्मण उर्फ गोविन्दा विश्वकर्मा और शैफ मुसूरी है। दोनो आरोपी लालखदान के रहने वाले है। बरामद आठो मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है। 
 
चार जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
 
            तोरवा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द स्थित एफसीआई गोदाम डबरी तालाब के पास मोमबत्ती की रोशनी में दांव लगा रहे थे। सभी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पकड़े गए जुआरियों का नाम जय प्रधान, नतेश नायकशैलेष यादव,यतेन्द्र कश्यप है। सभी आरोपी देवरीखुर्द के रहने वाले हैं। 
 
दो गुटों में मारपीट..तीन आरोपी पकड़ाए
 
           सिविल लाइन पुलिस ने शेर ड़ल्ला गली स्थित एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय गली निवासी शेख मोहम्मद की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। साथ लात घूंसों से मारापीटा। 
 
                 लगातार प्रयास के बाद शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफ़ान, शेख आमिल को गिरफ्तार किया गया। जबकि मामले में तीन फरार आरोपी शेख खलील, शेख आदिल, शेख अब्बास की तलाश की जा रही है।
close