नाबालिग अपहरण का आरोपी डेढ़ साल बाद पकड़ाया ..कोर्ट में पेश..युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश केशकर मुड़पार सीपत का रहने है। शिकायत के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पोक्सो  एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
                    15 जून 2021 को पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 मई 2021 की शाम करीब सात बजे नाबालिक लड़की को कोई बहला फुसला कर  अपहरण किया। काफी पतासाजी के बाद भी नाबालिग लड़की की जानकारी नहीं मिल रही है। लिखित शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित का रिपोर्ट दर्ज किया।
 
            मामले को विवेचना में पतासाजी अभियान चलाया गया है। इसी दौरान जानकारी मिली कि  आरोपी ने नाबालिग को छिपाकर रखा है। जानकारी के बाद पुलिस ने धावा बोलकर नाबालिग को बरामद किया। बयान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपहरण किया। बहला फुसला कर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है।
 
               लड़की के बयान के बाद अपहरण और दुषकर्म के आरोपी राजेश केशकर को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। राजेश को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
युवती से दुष्कर्म का आपोरी गिरफ्तार
 
   सरकन्डा पुलिस ने लिखित शिकयात के बाद युवती से दुष्कर्म मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेशवर साहू उर्फ नागेश मुंगेली पटवापारा थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला है। पीड़िता ने 26 नवम्ब र को थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था।
 
                   मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गयी है।
close