सट्टा पट्टी खिलाते आरोपी गिरफ्तार..कागज कलम और नगद बरामद..न्यायालय में पेश हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के पास से सफेद रंग का एक कागज. विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी का अंक, 2 नग सट्टा पट्टी चार्ट, नगदी रकम और बालवेन को जब्त किया गया।
 
          चकरभाठा थाना प्रभारी  सुनील तिर्की ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 13 जनवरी को को मुखबीर से जानकारी मिली कि सूरज सिंह रहंगी में सट्टा पट्टी खिला रहा है।
 
            जानकारी के बाद टीम के साथ सूरत सिंह ऊर्फ विक्की का सबसे पहले घेराव किया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान सूरज ने सट्टा पट्टी खिलाने का जुर्म कबूल किया। कब्जे से एक सफेद रंग की कागज पर विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी का अंक, 02 नग सट्टा पट्टी चार्ट, नगदी रकम 1240 रूपये, एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
TAGGED:
close