आरोपी ने शादी का दिया झांसा.स्कूल से भगाकर किया रेप..बलात्कारी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने नाबालिग लड़की को स्कूल से भगाकर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजीव कुमार सूर्यवंशी पिता राम खिलावन सूर्यवंशी है। आरोपी पेन्ड्रीपार घुटकू का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सकरी थानेदार ने बताया कि 9 फरवरी की शाम चोरभट्ठीखर्द निवासी 45 साल के अधेड़ ने शिकायत दर्ज कराया कि नाबालिग बेटी का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया है। मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 का अपराध दर्ज किया गया। 

           थानेदार सागर पाठक ने बताया कि एडिश्नल एसपी उमेश पटेल के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी को धर पकड़ करने टीम गठन कर अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबीर की जानकारी पर नाबालिग पीड़िता को बरामद किया गया। साथ ही आरोपी संजीव कुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया। 

                          पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया बलात्कार की वारदात को कबूल करना बताया। नाबालिग लड़की ने जानकारी दी कि वह गनियारी स्कूल में पढ़ती है। रोज की तरह घटना के दिन भी यूनिफार्म में स्कूल पहुंची। शादी कां झांसा देकर आरोपी अपने साथ जबरदस्ती ले गया। इसके बाद उसने बलात्कार भी किया।

             सागर पाठक ने बताया कि लड़की के बहान के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376  और पाक्सो एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।

close