मेरा बिलासपुर

एक साल बाद पकड़ाया आरोपी…चन्द घन्टों में पुलिस ने किया गिरफ्तार…आर्म्स एक्ट के अपराधी को भेजा गया जेल

चापर लहराते पकड़ाया आरोपी...एक साल बाद गिरफ्तार हुआ मंजनू

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने पीड़िता से छेड़छाड़ के आरोपी को धर दबोचा है। मामले में एक साल पहले अपराध दर्ज किया गया था। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसकी शादी करीब  एक साल पहले दैहानपारा में हुई थी। पति शराबी प्है। ननदोई भाई सूर्या साहू के राईस मिल में काम करता है।
 सूर्या साहू घर आना जाना करता था। इसी दौरान छेड़खान की घटना को अँजाम देता था। मामले में जानकारी देने के बाद भी पति सूर्या साहू का पक्ष लेकर चुप करा देता था। पीड़िता ने बताया कि  साल 2022 में वट सावित्री पूजा के दिन घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य पूजा करने मंदिर गये थे। आरोपी सूर्या साहू आया और मौका पाकर बेईज्जत करने लगा। इस दौरान उसने हाथ बांह और सीना पकडा। लेकिन किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रही।
इसके बाद सूर्या साहू ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। डर के कारण त्कालीन समय रिपोर्ट दर्ज नही करायी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 354, 354 ( क ),506 के तहत  सूर्या की पतासाजी शुरू हुई।
थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह  ने बताया कि घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 
आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने खपरगंज निवासी हादी मुस्तफिद को सार्वजनिक स्थान पर चॉपर लहराते गिरफ्तार किया है। आरोपी हादी राहगिरों को चापर से मारने की धमकी देते पाया गया। आर्म्स एक्ट 25 27 आर्म्स का अपराध दर्ज कर कोर्ट दाखिल कराया गया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker