फरार होने से पहले पकड़ाया आरोपी..हत्या के बाद भागने का किया प्रयास..बीच में ही हुआ गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने हत्या के फरार होने के पहले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों की लेन देन को लेकर हत्या को अंजाम दिया है। आरोपी सियाराम सूर्यवंशी उसराभांठा नेवसा थाना-रतनपुर का रहने वाला है। मृतक रामप्रसाद सूर्यवंशी नेवसा का निवासी है।
 
            रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया कि नेवसा निवासी सियाराम सूर्यवंशी डेड़ साल पहले गांव के ही अपने रिश्तेदार रामप्रसाद से 30 हजार रूपए उधार लिया। पैसा वापसी के दौरान रामप्रसाद ने सियाराम से ब्याज की रकम जोड़कर लिया। ऐसा किए जाने  से सियाराम सूर्यवंशी अपने साढू रामप्रसाद से रंजिश रखने लगा।
 
                17 जनवरी 2022 को छेरछेरा त्यौहार की शाम करीब 6 बजे रामप्रसाद सूर्यवंशी, सियाराम के घर के बगल से गुजर रहा था। इस दौरान राम प्रसाद शराब भी पिया था। ठीक उसी समय सियाराम सूर्यवंशी..रामप्रसाद के साथ विवाद करने लगा है। बातों ही बातों में सिरायराम ने रामप्रसाद के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। और मौके से फरार हो गया। 
 
                 आनन फानन में रामप्रसाद को परिजनों ने सिम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 17 जनवरी 2022 को रामप्रसाद की मौत हो गयी। मामले में थाना रतनपुर में 18 जनवरी को आईपीसी की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में टीम का गठन कर आरोपी की पता साजी तेज की गयी। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसराभांठा नेवसा निवासी अन्य प्रदेश के लिए भागने की फिराक में है। रमतला थाना-कोनी से आरोपी को पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने चाकू जब्त किया।
 
          आरोपी की गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से थानेदार हरविंदर सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक- राधेलाल धुर्वे, मनोज यादव आरक्षक- रामलाल सोनवानी सचिन तिवारी , कृष्णा मार्को , दीपक मरावी की भूमिका अहम रही।
TAGGED:
close