दांव लगाते एक दर्जन से अधिक जुआरी रंगे हांथ पकड़ाए.. अलग-अलग कार्रवाई में हजारों रूपए बरामद..सभी पर जुआ एक्ट दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 15 जुआरियों को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सरकंडा पुलिस ने  जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 लोगों को धर दबोचा है। एसीसीयू की टीम ने कोटा क्षेत्र में कार्रवाई कर सात जुआरियों को पकड़ा गया है। दोनो जगह की कार्रवाई में हजारों रूपये बरामद किया गया है। कोटा और सरकन्डा पुलिस ने सभी जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया है। 
 
 सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मोपका चेक डैम के पास जुआरियों के खिलाफ धावा बोला। मौके से आठ जुआरियों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुआरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जुआरियों को पकड़ने अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी आईपीएस  पूजा कुमार के मार्गदर्शन में  टीम तैयार किया।  पुलिस टीम ने मोपका डैेम के पास फड़ जमाए जुआरियों को घेराबन्दी कर रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के पास से 52 पत्ती समेत हजारों रूपए बरामद किया गया है। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन सभी आठों जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा है।
 
पकड़े गए जुआरियों का नाम
 
                        अभिषेक शंक, शनि मानिकपुरी,अजीत सिंह.राजा सिंह,.रामरतन निषाद,संदीप कुमार,आशीष भारद्वाज, अनुराग हंस है। आरोपियों को हिरासत में लेकर 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
एसीसीयू की कोटा में कार्रवाई
          
                      एसीसीयू थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया मुखबीर की सूचना पर कोटा क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। रेड कार्रवाई के दौरान सात जुआरियों को धर दबोचा गया। मौके से 38 हजार से अधिक रूपया बरामद किया गया। 52 पत्ती भी बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटा पुलिस के हवाले किया गया है। पकड़े गए जुआरियों का नाम शत्रुघ्न सतनामी, सोमदेव, प्रतीक यादव, संदीप अग्रवाल, अमन गुप्ता, अमन मानिकपुरी, जीशान खान है।
 
 
close