गला तर करते पकड़ाए आरोपी..2 कोचिया समेत 4 गिरफ्तार..15 लीटर से अधिक शराब बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- सीपत पुलिस ने शुष्क दिवस पर शराब से गला तर करते दो आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को कच्ची शराब बेचते पकड़ा है। आरोपिोयं के पास से कुल 15 लीटर से अधिक शराब बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग अलग आबकारी धाराओं के तहत गिरफ्तार कर  न्यायािक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
                 सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि शासन के आदेश पर 15 अगस्त को बिलापुर समेत प्रदेश में शराब दुकान बन्द रखे जाने का निर्देश है। बावजूद इसके चार आरोपियों को शराब पीते और बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36 (च) (1).34 (2)( ब) 36 (च) (1) का अपराध दर्ज किया गया है।
  पकड़े गए चारो आरोपियों का नाम
1) दीपक पाण्डेय पिता स्व. तिलक राम पाण्डेय उम्र 40 वर्ष निवासी नवाडीह सीपत।         2) विजय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पंधी थाना सीपत।          3) शाहिद खान पिता स्व. अब्दुल खान उम्र 46 वर्ष निवासी माता चौरा थाना सीपत।          4)  दाता राम धनवार पिता मान सिंह धनवार उम्र 26 वर्ष, निवासी कुली थाना सीपत।
                   स्नेहिल साहू के अनुसार सीपत स्थित ग्राम नवाडीह चौक में पुलिस टीम ने धावा बोला। पुलिस टीम ने दीपक पाण्डेय को अवैध महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से प्लास्टिक जरिकेन में करीब 10 लिटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
                              इसके अलावा पुलिस टीम ने नवाडीह माता चौरा निवासी शाहिद खान 5 लीटर से अधिक शराब के साथ पकड़ा गया है। धी में विजय कुमार यादव और कुली गांव निवासी दाता राम धनवार को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा गया। आरोपियों पर धारा 36 (च).1 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
                     कार्यवाही में थाना सीपत प्रभारी हरिश टाण्डेकर, प्रधान आरक्षक बी.केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक उमा शंकर राठौर, प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक राम कुमार, आरक्षक दिनेश कर्ष, आरक्षक प्रदीप सोनी, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आरक्षक शरद कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close