ड्राई डे पर शराब परिवहन करते पकड़ाए आरोपी.. तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज..बाईक शराब जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन और सरकन्डा पुलिस ने अलग अलग जगह कार्रवाई कर ड्राई डे पर शराब का परिवहन करने के अलावा खपाते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है।दोनों ही कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से मोटरसायकल और भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनिययम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
                       सिविल लाइन पुलिस ने ड्राई डे पर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते 22 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने परिवहन में उपयोग किए गए वाहन को भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मनोज लोनिया है। मनोज लोनिया स्टेशनपारा ग्राम घुटकू थाना कोनी का रहने वाला है। 
 
                        सिविल लाईन पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि घुटकू थाना कोनी का एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर महामाया चौक से नेहरू चौक की ओर परिवहन कर रहा है। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर नेहरू चौक के पास नाका बंदी कर वाहन क्रमांक सीजी 10एआर 4226 को रोक कर पतासाजी की।  मोटर सायकल में एक सफेद रंग की बोरी के अंदर से 11 नग प्लास्टिक बॉटल में कुल 22 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया। आरोपी ने अपना मनोज लोनिया निवासी घुटकू बताया।  आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया। 
 
सरकन्डा थाना की कार्रवाई
 
सरकंडा पुलिस ने भी ड्राई डे पर शराब का परिवहन करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसायकल को भी जब्त किया है। 
 
              सरकंडा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध रूप से हाथ भट्टी शराब का परिहवन करते दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को घेराबन्दी के बाद मोपका बायपास तिराहा के पास गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम अमर साहू उर्फ़ भुरू और आशीष लाल है।
 
            सरकन्डा पुलिस के अनुसार अमर साहू वार्ड नंबर 2 कुम्हार पारा महामाया रोड थाना सकरी का रहने वाला है। दूसरा आरोपी आशीष लाल आसमा सिटी होम्स फेस टू सकरी का निवासी है। दोनों के खिलाफ शराब बरामद कर आबकारी की धारा 34(2 ) का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
Share This Article
close