करीब 14 लीटर शराब के साथ पकड़ाए आरोपी…मोटरसायकल बरामद…न्यायालय में पेश कर दोनो को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने अभियान चलाकर करीब 14 लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। तोरवा पुलिस ने देशी शराब की तस्करी करते धर दबोचा है। मोटरसायकल भी बरामद किया है। इसी तरह सरकन्डा पुलिस ने अभियान के दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
भारी मात्रा में शराब जब्त..आरोपी गिरफ्तार
सरकन्डा पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति प्रभात चौक चिंगराजपारा में अवैध रूप से महुआ शराब बिकी कर रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेड कार्यवाही के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम सनी उर्फ मयंक सूर्यवंशी बताया। छानबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।  कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर,प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मुकेश शर्मा, शिव जोगी, रितेश मिश्रा, विजय पाण्डेय, देवसहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
मोटरसायकल से तस्करी करते पकड़ाया आरोपी
-पुलिस ने शराब की तस्करी करते एक आरोपी को देवरीखुर्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। घेराबन्दी के दौरान पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश महिलांगे है। आरोपी ठेका दोमुहानी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आबकारी की  धारा – 34 (2) का अपराध दर्ज किया गया है। 
तोरवा पुलिस के अनुसार मखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति एक व्यक्ति छाबडा पैलेस के सामने मेनरोड तोरवा में अवैध शराब रखकर घर जाने के लिये साधन का इंतजार कर रहा है। आरोपी काले रंग की मोटरसायकल में भारी मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने घेराबन्दी को अंजाम दिया। नाम पता पूछने के बाद छानबीन के दौरानर आरोपी के पास से करीब 8 लीटर शराब बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मोटरसायकल को भी जब्त किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर, आरक्षक सुनील सिंह, कमलेश्वर शर्मा की अहम् और विशेष भूमिका रही। 
 
close