ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया आरोपी..नगद और मोबाइल जब्त.पूछताछ के बाद न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस  ने ब्राऊन शुगर बेचते पाए गए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। आरोपी के पास से नगदी भी बरामद हुआ है। ब्राउन शुकर बेचने वाले विकासनगर निवासी लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
 
 
              पुलिस को मुखबीरसे जानकारी मिली कि चकरभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखा है। स्टाफ के साथ रवाना होकर मुखबीर के बताये ठिकाने पर घेराबंदी कर आरेापी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपना नाम लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में भूरा पाउडर पाया गया। आरोपी ने पावडर का ना्म ब्राउन शुगर बताया। आरोपी के पास से करीब 10 ग्राम कीमती बाउन शुगर को बरामद किया गया। इसके अलावा नगदी भी जब्त किया गया। कीमती मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में किया।
 
          आरोपी  लल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21 का अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
              आरोपी को धर पकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक जे.एस. ठाकुर, प्रधान आरक्षक 388 सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय, आरक्षक विकास राठौर, विनोद सूर्यवंशी, सतीश यादव, अर्जुन जांगडे, राजेश सिंह की अहम भूमिका रही।
close