बटन चाकू के साथ आरोपी पकड़ाया..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने घेराबन्दी कर चाकू लहराने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम नासिर खान है। आरोपी चुचुहियापारा का रहने वाला है।
 
            परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे क्षेकत्र से बटन चाकू लहराने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नासिर खान पिता शफी खान है।
 
             पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ घेराबन्दी की गयी। आरोपी को फरार होने से पहले धर दबोचा गया। आरोपी से जांच पड़ताल के दौरान बटन चाकू को बरामद किया गया है। 
 
        परिवेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी आरोपी के खिलाफ  सट्टा खिलाने के आरोप मे कई बार कार्यवाही हुई है।
TAGGED:
close