गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी..बाइक चोर आटो चालक भी गिरफ्तार..दोनों मामलों में दोनों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर और सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई कर गांजा तस्कर और मोटरसायकल चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत  अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के सामने पेश किया। आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
 
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
 
                  रतनपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति  को गांजा के साथ वाहन पार्किंग स्थल से पकड़ागया है। पकड़े गए आरोपी का नाम वरूण कश्यप है। आरोपी मुख्य रूप से इंदौर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्तमान महामायापारा रतनपुर में रहता है। 
 
                   पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 400 ग्राम मादक गॉंजा  के अलावा बिक्री रकम भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर जेल कराया गया है।
 
मोटरसायकल बरामद..आरोपी गिरफ्तार
 
 
नाम आरोपी :- असलम खान पिता स्वर्गीय अहमद खान उम्र 32 साल ग्राम टिकारी कला थाना पेण्ड्रा जिला जेपीएम वर्तमान पता नरेंद्र केशकर का किराया का मकान राकृष्ण नगर मोपका थाना सकरण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
 
 सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बूटापारा निवासी पीड़ित करण धुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिम्स अस्पताल से किसी ने मोटरसायकल पार कर दिया है।
 
                शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। सिम्स स्थित CCTV फुटेज को खंगाला गया। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि आदतन बदमाश असलम खान चोरी की मोटरसायकल बिक्री का प्रयास कर रहा है। 
 
               पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। छानबीन के दौारन पता चला कि मोपका निवासी असलम आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ थाना तारबाहर मे चार, सरकण्डा मे दो, सिविल लाइन में एक कोतवाली थाना मे एक समेत कुल मामले दर्ज हैं।
 
                पुलिस के अनुसार असलम खान आटो चालक हैं। 13 साल से के किराये के मकान मे रहता है। असलम खान से मोटर सायकल को बरामद किया गया। असलम को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश कर भेज भेजा गया।
close