धारदार हथियार के साथ पकड़ाया आरोपी..आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज..आरोपी को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- सिरगिटटी पुलिस ने लोहे का चापर लेकर राहगीरों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू ऊर्फ आशीष मानिकपुरी यादव नगर तिफरा का रहने वाला है। आरोपी के पास से धारदार हथियार को बरामद किया यहा है।
               पुलिस के अनुसार 19 जून की शाम लोगों से जानकारी मिली कि यदुनंदननगर बाजार तिफरा के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने जाने वालों को धमका रहा है। मोटर सायकल को रोककर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
          सूचना मिलते ही पुलिस टीम यदुनंदननगर बाजार पहुची। घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। व्यक्ति को हिरासत मे लेकर आर्म्स एक्ट 25,27 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
TAGGED: ,
close