पकड़ाया पार्षद पर हमला का आरोपी..घर घुसकर किया मारपीट..जान से मारने का दिया था धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा- 452, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 
                   पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप  थाना  मौजूद होकर बताया कि 9 नवम्बर की सुबह 10 बजे बृजेश सिंह उर्फ दद्दन शिकायत लेकर आया कि नाली का गंदा पानी घर में घुस रहा है। शिकायत को नगर निगम कार्यालय के संज्ञान में लाया गया। नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मुआयना के बाद बताया कि घर में गंदा पानी निजी पाइप लाइन से आ रहा है। इसलिए निजी स्तर पर पाइप को बदलना या बदलना होगा। मामले की जानकारी दद्दन को भी दिया गया। 
 
              भरत कश्यप ने बताया कि एक दिन पहले 11 नवम्बर की रात्रि करीब 8 बजे बृजेश सिंह अपनी कार क्रमांक सीजी. 10 बीडी 4005 से घर में आया। और गाली गलौच करने लगा। मना करने पर घर अंदर घुसकर कालर पकड़ा। इस दौरान उसने जमकर झूमा झटकी भी की है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। एक मुक्का पेट में भी मारा है।
 
          इसी दौरान उनकी पत्नी ममता कश्यप, बेटा वैभव कश्यप  और विकास तिवारी  ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। घटना के कुछ देर बाद आरोपी बृजेश सिंह ने अपनी  मोबाइल व्हाट्सएप  पर अश्लील मैसेज भेजा है ।
 
                शिकायत के पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। आरोपी बृजेश सिंह उर्फ दद्दन को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गयी। आरोपी ने अपराध कबूल भी किया।  आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
close