लाखों रूपयों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार ..पुलिस कप्तान ने किया था ठग पर ईनाम का एलान..तमिलानाडू में पकड़ाया भगोड़ा आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-  सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडने पुलिस कप्तान ने पांच हजार रूपए का बतौर ईनाम एलान किया था। चेन्नई निवासी फरार आरोपी सुब्रमण्यम को तमिलनाडू के चेगलपट्टू से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सिरगिट्टी थाना में आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज है।
          
            सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर निवासी योगेश गुप्ता ने थाना मौजूद होकर बताया कि सुब्रह्मण्यम चंदू प्रोपराइटर बालाजी इलेक्ट्रिकल वर्क्स प्लॉट नंबर 5 रामनगर इलाहाबाद रोड मणिवक्कम चेन्नई ने उसके साथ धोखाधड़ी किया है। सुब्रमण्यम ने 200 नग 25केवी इलेक्ट्रिकल ट्रांसफॉर्मर का 7737260 रुपए में बिक्री का सौदा किया। सामान मिलने के बाद आरोपी ने 5217600 रुपए आनलाइन भुगतान किया।
 
              इसके बाद सुब्रमण्यम ने बकाया राशि 2719660 रुपए देने से आना कानी करने लगा। बारबार सम्पर्क किए जाने के बाद भी आरोपी ने आज तक भुगतान नहीं किया है। उसने अब फोन उठाना भी बन्द कर दिया है। प्रार्थी की की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की लगातार पतासाजी शुरू हुई।
 
  फैजूल शाह ने बताया कि विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी एस बालाजी निवासी विजय लक्ष्मी लक्ष्मी नगर थाना जिला चेगलपट्टू तमिलनाडु को 30 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । रकरण के अन्य आरोपी के. सुब्रमनयम फरार था। लगातार पतासाजी के बीच पुलिस कप्तान बिलासपुर ने आरोपी को पकड़ने 5000 रूपए ईनाम का एलान किया।
 
              प्रकरण की विवेचना दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी के. सुब्रमनि पिता कन्नापलायम को प्लॉट नंबर 5 रामनगर बाजाबाद चेन्नई तमिलनाडु को गिरफ्तार किया गया।  थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने धोखाधधड़ी का जुर्म स्वीकार किया। 
 
         आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया। आरोपी की धर पकड़ में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह,  सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया आरक्षक  आफाक खान व बोधुराम कुम्हार की विशेष प्रयास रहा।
close