दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी भी पकड़ाया..दोनों जेल पहुंचे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सीपत पुलिस ने दहेज प्रताड़ना प्रकरण मे फरार आरोपी खोधरा निवासी ओम उईके को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई प्रतिभा उईके की शिकायत पर की गयी। सीपत पुलिस ने यह भी बताया कि एक अन्य मा्मले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को भी धर दबोचा गया है। अलग अलग मामलों में दर्ज दोनो आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
                          सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोंधरा निवासी प्रतिभा उईके ने थाना पहुंचकर दहेज प्रताड़ना का रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रतिभा ने बताया कि उसकी शादी साल 2016 में सामाजिक रीति-रिवाज से ओम उईके से हुई। उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से पति ओम उईके आये दिन  दहेज को लेकर प्रताड़ित किया। रोज शराब के नशे में मारपीट, गाली गलौच भी किया।
                मामले में ओम उइके के खिलाफ 498 का रिपोर्ट दर्ज किया गया। साथ ही मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। 12 जुलाई 2022 को मुखबिर की जानकारी पर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
एक साल किया बलात्कार..आरोपी पकड़ाया
                 शिकायत दर्ज होने के बाद 24 घण्टे में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पिछले एक साल से नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण का आरोप है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी श्रवण सोनझरी भाठापारा, मडई का रहने वाला है। पीड़ित की मां की शिकायत पर अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।
                    सीपत पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (ए)(बी) और 4, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close