अपहरण,दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..पाक्सो एक्ट की कार्रवाई.शादी का झांसा दिया, किया बलात्कार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बलात्कार का फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम देवरीखुर्द निवासी विशाल यादव है। विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 4, 6पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
        
                 सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि 29 दिसम्बर 2021 को थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की गायब है। कोई बहला फुसलाकर अपहरण किया है।यद्यपि लड़की को जान पहचान और रिश्तेदारों के यहा भी पता लगाया। लेकिन कहीं नहीं मिली है।
 
                                  थानेदार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। विवेचना के दौरान 5 जनवरी को प्रार्थिया के साथ गायब हो गयी पुत्री अपने परिजनों के साथ  थाना सिरगिट्टी पहुंची। नाबालिग लड़की ने बताया कि विशाल यादव नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। 
 
            लड़की के बयान के बाद मामले को गंभीरता से लेते फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को फरार होने के पहले ही धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तार के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।
 
                           आरोपी की धरपकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक  डीके बेहरा, आरक्षक  तारकेश्वर मिश्रा , बृज साहू एवं छोटेलाल पटेल ,महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की अहम भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close