जानलेवा हमला का आरोप..तीन नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार..चाकू बरामद..आरोपी कोर्ट के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने हत्या की नीयत से चाकू से हमला करने वाले कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से घटना मे उपयोग किए गए चाकू को भी बरामद किया है। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम
1)दिव्यांशु पाटले निवासी छोटी कोनी, थाना  कोनी, बिलासपुर। 
2) दीपक नेताम उर्फ दीपक भण्डारी निवासी छोटी  कोनी, दैहानपारा।
3)  चन्द्रभान कुर्रे निवासी देवनगर छोटी कोनी के पास,। 
                 कोनी पुलिस के अनुसार बड़ी कोनी निवासी जय कुमार मिश्रा ने  3 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम 7  बजे अपने भाई ओम कुमार मिश्र के साथ सब्जी लेने बाजार जा रहा था।
               कोनी बैंक ऑफ इंडिया के पास मोटरसायकल सवार तीन लड़के आये और गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारापीटा। इसी दौरान आरोपियों के तीन अन्य साथी  भी  पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर दुबारा मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना के बीच एक लड़के ने हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, बांये कंधे में गंभीर चोट पहुंची है। 
                 पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबीर की सूचना पर आरोपी दिव्यांशु पाटले को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अन्य साथियों के साथ जुर्म करना कबूल किया।  आरोपी दिव्यांशु पाटले, दीपक नेताम उर्फ दीपक भण्डारी, चन्द्रभान कुर्रे उर्फ गब्बर के अलावा तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close