जानलेवा हमला के आरोपी गिरफ्तार..चाकू फरसा से किया था हमला.दोनों हमलावर आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने बहतराई में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मार्च 2021 का है। सकरी पुलिस के अनुसार बहतराई निवासी नरेशकुमार सूर्यवंशी थाना पहुंचकर बताया कि दो युवकों ने उसके बड़े पिता पर जानलेवा हमला किया है। शिकायत कर्ता ने जानकारी दी कि गाव के ही दो सगे भाई गोलू और भोलू ठाकुर ने बड़े पिता पर हमला किया है।शिकायत कर्ता ने बताया कि बड़े पिता का नाम घासीराम सूर्यवंशी है। गांव के तालाब के पास दोनों भाई ने बड़े पिता के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसी बीच बड़ा भाई गोलू ने पीछे से फरसा से हमला कर दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         इसके बाद छोटा भाई गोलू ठाकुर ने बड़े पिता जी का चाकू से गला भी रेत दिया। इसके अलावा मारा-पीटा भी। गाली गलौच भी किया।खबर के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले को विवेचना में लिया गया। छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियोंक े खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 323 और 307 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

TAGGED: ,
close