बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार… ..नाबालिग को लेकर फरार होने से पहले..आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-बिल्हा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को अपहृता को लेकर फरार होने से धर दबोचा है। पकडे गए आरोपी का नाम तरूण धृतलहरे है। पुलिस के अनुसार तरूण पुछेली बहेरहा थाना पथरिया मुंगेली का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 25 जनवरी को थाना पहुंचकर बताया कि उसकी नाबालिग नातिन को भगाकर ले गया है। इस समय ना तो आरोपी की जानकारी मिल रही है और ना ही नातिन का सुराग ही मिल रहा है। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान को तत्काल जानकारी दी। साथ ही शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

                    एसपी के निर्देश के बाद सीएसपी सुशील डेविड के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी पारस पटेल के अगुवाई में अज्ञात आरोपी और नाबा्लिग की तलाश तेज हुई। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि संदिग्ध को तिफरा बस स्टैण्ड के पास देखा गाय है। 

                खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। नाबालिग को भी कब्जे में लिया गया। पूछताछ के दौरान बलात्कार के आरोपी ने अपना नाम तरूण धृतलहरे बताया। आरोपी ने बलात्कार के जुर्म को स्वीकार किया। पुलिस को बताया कि वह नाबालिग को लेकर बाहर भागने के फिराक में था।

             पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज के बाद ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है। धरपकड़ में थाना प्रभारी पारस पटेल, एसआई बोधन सिंह , प्रधान आरक्षक चोलाराम पटेल आरक्षक प्रीतम सिंह, अर्जुन जांगड़े. प्रभाकर सिंह और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

TAGGED:
close