घेराबन्दी के बाद पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी.. शादी का दिया झांसा..अपहरण कर बनाया संबध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार मामाभाचा मुंगेली निवासी प्रेमकुमार पिछले एक महीने से दुष्कर्म किया है। कोनी पुलिस ने आरोपी की मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया है।
 
               कोनी पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2021 को थाना उपस्थित आकर प्रार्थी ने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 की सुबह 4  बजे अज्ञात व्यक्ति नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले गया। घटना की जानकारी के बाद लड़की को आसपास और रिश्तेदारों में पतासाजी की गयी। लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 का अपराध दर्ज किया गया।
 
            पुलिस कप्तान के निर्देश पर आलाधिकारियों के निर्देश पर अपहरण की गयी लड़की की पतासाजी शुरू हुई। इस दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी प्रेमकुमार सतनामी को अपहृता बालिका के साथ मोटर सायकल में ग्राम परसदा भरनी की तरफ घूमते देखा गया है।
 
             सूचना मिलते ही पुलिस टीम परसदा- भरनी मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी प्रेमकुमार सतनामी को धर दबोचा गया। कब्जे से बालिका को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपहरण के बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया।
 
            पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी प्रेमकुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा-366, 376,4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। प्रेमकुमार सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
close