बसना में पकड़ाया बलात्कार का आरोपी..झांसा देकर किया रेप..फिर कर दिया शादी से इंकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को महासमुंद जिेल के बसना थाना क्षेत्र स्थित गढ़फुलझर गांव से गिरफ्तार किया है।आरोपी को अपराध कबूल किए जाने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार रेप पीड़िता ने 31 मई 2021 को दैहिक शोषण की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रितेश रंजन से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। परिचय धीरे धीरे प्यार में बदल गया।  एक दिन आरोपी ने उसे हॉटल फ्लट में बुलाया। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया।

                 पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लगातार सम्बन्ध बनाने के साथ ही शादी करने का वादा किया। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

                      शिकायत के बाद आरोपी रितेश रंजन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। शिकायत की खबर मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। साथ ही मोबाइल को भी बन्द कर दिया। इसी बीच 10 मई 2021 को जानकारी मिली की बलात्कार का आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां महासमुन्द जिला बसना थाना क्षेत्र स्थित फुलझर गांव में छिपा है। खबर के बाद आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम को रवाना किया गया।

                 गढ़फूलझर में गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया। आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज न्यायालय में पेश किया गया।

TAGGED:
close