आसनसोल में पकड़ाया बलात्कार का आरोपी..शादी का झांसा देकर विवाहिता का सालों किया शोषण..तलाक के बाद पीड़िता से शादी से बचने हुआ था फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— शादी शुदा महिला को झांसा देकर सालों तक दैहिक सम्न्ध बनाने और तलाक के बाद शादी का वादा के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने आसनसोल से गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से फरार होने के बाद आरोपी छिपकर कपड़ा का व्यवसाय कर रहा था। शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 8 दिसम्बर 2019 को  लिखित शिकायत में  बताया कि वह हेमुनगर चन्द्रा चौक मनोज सिंह के मकान में किराए से रहती है। साथ में उसका बच्चा और पति भी रहता है। इसी बीच मकान मालिक के भतीजे आशीष सिंह ऊर्फ बिट्टू से जान पहचान हुई। और रिश्ता प्रेम प्रसंग से शारीरिक तक पहुंच गया। आशीष सिंह ने वादा किया कि वह शादी करेगा। कुछ दिनों और साल के बाद आशीष सिंह पर शादी का दबाव बनाया। आरोपी ने कहा कि पति से तलाक लेने के बाद शादी करेगा। इस बीच उसने शारीरिक रिश्ता बनाना जारी रखा। 

                  महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक दिन वह अपने पति से तलाक भी ले ली। तलाक की कार्रवाई के बाद एक दिन आरोपी यकायक गायब हो गया। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने इसके बाद आरोपी आरीष पर दुष्कर्म की शिकायत की। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज किया गया।

             महिला की शिकायत के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि आरोपी अपनी जान पहचान पूरी तरह से खत्म कर दिया। मोबाइल भी बन्द कर दिया है। काफी समय बाद हाल फिलहाल मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी महिला के माध्यम  से किसी से बातचीत की है। जानकारी मिलते ही मोहाइल नम्र को निगरानी में रखा गया।

                  सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों के ठिकाने पर छापामारी की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आशीष सिंह ऊर्फ बिट्टू इस समय आसनसोल में चोरी छिपे कपड़े का व्यवसाय कर रहा है। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस आसनसोल पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया।

Share This Article
close