दुष्कर्म,अपहरण का आरोपी पथरिया में पकड़ाया.. रिमाण्ड में भेजा गया जेल..बालिका भी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कोनी पुलिस ने अपरहण और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम परमेश्वर भारद्वाज पिता भारत भारद्वाज है। आरोपी ग्राम डिघोरा, सतनामी मोहल्ला पथरिया मुंगेली का रहने वाला है।
 
              कोनी पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर बताया कि उसकी भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। खोजबीन के बाद भी उसकी भांजी कहीं नहीं मिली। शिकायत के बाद अपराध दर्ज किया गया। मा्मले को तत्काल आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।  
 
                   पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने तत्काल आरोपी और अपहृता की पतासाजी का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, सीएसपी निमिषा पाण्डेय, कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी की अगुवाई में टीम का गठन कर छानबीन शुरू की गयी। आरोपी और नाबालिग बालिका के लुकने छिपने के सभी संभावित स्थानों पर धावा बोला गया। साथ ही साइबर सेल को भी अलर्ट किया गया। 
 
                                     मुखबीर की सूचना मिली कि आरोपी अपहृता बालिका के साथ अपने निवास स्थान ग्राम डिघोरा, जिला मुंगेली आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी के निवास स्थान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपी परमेश्वर भारद्वाज उर्फ टिल्लू को पकड़ा गया। आरोपी…बालिका को लेकर हैदराबाद भागने के फिराक में था। पुलिस पार्टी के आने की भनक लगने पर व घर के पीछे रास्ते से भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर तैनात जवानों ने धर दबोचा। 
 
         बालिका को सुरक्षित आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता बालिका ने बताया कि आरोपी परमेश्वर भारद्वाज ने शादी का प्रलोभन दिया। सेन्दरी से भगाकर बरतोरी, रायपुर, मल्हार ले गया। इस दौरान आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया।
 
                 पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
 
                       धर पकड़ और खोजबीन के दौरान कोनी थानेदार रविन्द्र कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मरकाम सिंह, आरक्षक सैय्यद अली, महादेव कुजुर, आशीष राठौर, महिला आरक्षक रुपांजली सोंचे, शारदा कतलम का विशेष योगदान रहा।
close