24 घंटे में पकड़ाए लूट के आरोपी..नगद बरामद..चोरी की मोटरसायकल भी जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–सिटी कोतवाली पुलिस ने एक दिन पहले खपरगंज में फर्म संचालक के कर्मचारी से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास नगद समेत घटना को अंजाम  देते समय उपयोग किए  मोटरसायकल को भी जब्त कर लिया है।
 
             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2021 की दोपहर लगभग तीन बजे मोदी इन्टरप्राइजेस का कर्मचारी दीपक दास मानिकपुरी फर्म से सामान छोड़ने और पैसा वसूली के लिये निकला। खपरगंज में दो अज्ञात व्यक्तियिों ने मोटर साइकल को ठोकर मारने की बात पर दीपक से विवाद करने लगे। इसी दौरान दोनों व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। 
 
          सिटी कोतवाली  पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल  और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को दी गयी।
 
         आलाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हूए निमेश बरैया के दिशा निर्देश पर  मार्गदर्शन में निरीक्षक शीतल सिदार की अगुवाई में पुलिस टीम ने संदेहियों की पतासाजी शुरू की। लूट के संदेही को  डबरीपारा सरकण्डा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। संदेही ने अपना  राहुल पासी बताया। पूछताछ के दौरान राहुल पासी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अवध साहू के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।
 
            राहुल ने जानकारी दी कि लूट की रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल पासी से लूट की रकम 56000 को बरामद किया। इसके अलावा अवध साहू को पकड़कर 3000 रूपये जब्त किए गए। साथ ही घटना में उपयोग किए गए मोटरसायकल को भी बरामद किया गया। 
 
          सिटी पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, और 34 का अपराध दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
चोरी की मोटरसायकल
 
         पुलिस के अनुसार आरोपों से  बरामद मोटर साइकल चोरी की है। मामले में एक अपराध सरकन्डा थाना में दर्ज है। दोनों आरोपियों ने मिलकर मोटरसायकल की चोरी की है।आरोपी राहुल पासी पिता संतोष पासी उम्र 20 साल डबरीपारा का रहने वाला है। अवध साहू पिता राम जी साहू उम्र 30 साल भी डबरीपारा स्टेडियम के पीछे रहता है। 
close