ACS मंडल खेत पर जाकर मिले किसान से , लहलहाती सब्जी देख शाबाशी दी … गाँव को मिला तोहफा

Chief Editor
2 Min Read

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

नारायणपुर ।अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल ने कुरूशनार के स्थानीय किसानों आदिवासी किसान लच्छूराम दुग्गा के खेत पर गये।  उन्होंने आदिवासी किसान लच्छूराम द्वारा लगायी गयी मक्का, आलू, भिंडी, धनिया, मटर आदि की फसल को देखा। उन्होंने खेती-किसानी के बारे में और आधुनिक तकनीक से की जा रही खेती के बारे में पूछा।

उन्होंने लच्छूराम से जानकारी ली कि आलू, मक्का, धनिया आदि के बीज कहां से लाये। लच्छूराम ने बताया कि उन्हें यह सब गुणवत्तापूर्ण बीज कृषि विभाग द्वारा प्रदान किये गये हैं। अपर मुख्य सचिव को लच्छूराम ने बताया कि वह उसके पास 17 एकड़ भूमि है, जिसमें से वह 7 एकड़ भूमि पर ही मक्का, आलू, भिंडी, धनिया, मटर की फसल ले रहा है। उसकी कड़ी मेहनत और लगन को देखकर श्री मंडल ने लच्छूराम को शाबाशी दी। इस दौरान श्री मंडल ने 150 एकड़  खेत के चारों ओर मनरेगा के तहत् फैंसिंग और भूमि समतलीकरण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियेां को दिये। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर  टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी, सीईओ जिला पंचायत  अशोक चौबे, एसडीएम  दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर  एसएन बाजपेयी, भागवत प्रसाद जायसवाल, भूपेन्द्र साहू के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

close