जिला स्तर पर गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई..2 महिला समेत 7 गिरफ्तार…लाखों का माल बरामद..इस थाना में पकड़ाया हत्या का आरोपी

Prakash Gupta
4 Min Read

बिलासपुर—निजात अभियान का असर अब जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशेड़ियों और नशे कारोबारियों समेत गुंडो बदमाशों में हड़कम्प मच गया है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान के आदेश पर अलग अलग थाना क्षेत्र मस्तूरी,सरकन्डा,रतनपुर और कोटा के बेलगहना में गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। लाखों रूपयो का गांजा के साथ कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला पर कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रतनपुर में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम बांसाझाल में एक महिला अपने घर मे गांजा की बिक्री कर रही है। जानकारी के बाद एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम रेड कार्यवाही कर उर्वशी तिवारी पति गुरू प्रसाद तिवारी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेड कार्रवाई में महिला के पास से कुल 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। महिला के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है।

 

बेलगहना पुलिस कार्यवाही..गांजा तस्कर पकड़ाया

बेलगहना पुलिस ने निजात अभियान चलाकर किराना दुकान से गांजा विक्रय कर रहे सजायाफ्ता हत्या के आरोपी को गांजा के साथ गिरफतार किया है। बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह को मुखबिर ने बताया कि ग्राम सोनसाय नवांगाव में धनसाय गोड़ किराना दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिकी कर रहा है।

 सूचना के बाद पुलिस टीम ने सोनसाय नवागांव में धावा बोला। छानबीन के दौरान ठिकाने से 2 किलो 700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 38 हजार रूपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20( बी) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरप्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।  चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी धनसाय गोड़  साल 2010 में हत्या के आरोप में जेल गया था। 2015 में रिहा होने के बाद किराना दुकान चला रहा है।

 सरकन्डाः  तीन आरोपियों से साढे तीन किलो गांजा जब्त। ।

 

सरकन्डा थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि निजात अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तीन अलग अलग मामलों में करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ 20(बी) एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है। पकडे गए तीनो आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

 

 थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि अलग अलग कार्रवाई में अटल आवास खमतराई निवासी शंकर गौरहा से एक किलो 200 ग्राम गांजा जब्त हुआ है। चांटीडीह निवासी शिवम सोनी को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।  और चिंगराजरपारा निवासी राधा राजपूत को 1 किलो 160 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। तीनो मामलों में पुलिस ने कुल 3 किलो 460 ग्राम गांजा जब्त किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियो को अपराध पंजीबद्ध कर गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मस्तूरी पुलिस कार्रवाई में गांजा बेचते 3 गिरफ्तार

 

मस्तूरी पुलिस ने भी दो आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा है। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मनीष यादव उर्फ निखिल उर्फ छोटू यादव और दुर्गा प्रसाद चन्द्राकर है। दोनो आरोपी स्टेशन मोहल्ला गतौरा का रहने वाले हैं। दोनो को गतौरा रेलवे स्टेशन के पास  गांजा बेचते पकड़ा गया है। बरामद गांजा करीब एक किलो से अधिक है।

close